Looking For Anything Specific?

ads header

सामाजिक व्यवस्था में सामाजिक नेतृत्व समाज में न्याय, विकास और बदलाव की धुरी होते हैं

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस, (रघुबीर सिंह गाड़ेगाँवलिया) । चुनाव प्रचार के दौरान प्रचारित की गई छवियां कभी भी एकदम सच जैसी नहीं होतीं, उनमें कुछ झूठ और कुछ सच रहता है। चुनावी विश्लेषणों में हम प्रायः यही सुनते हैं कि किस उम्मीदवार ने कितनी रैलियां कीं? किस पैनल के प्रचार में कितने ईमानदार नेता आए? कौन नेता क्या बोला? नेता कैसा है? इत्यादि बातें कई दिनों तक लोगों के बीच चर्चा में आती रहती हैं। हम यह नहीं सोचते और पूछते कि चुनाव जीतने के बाद समाज में ये उम्मीदवार कैसा काम करेगा?

याद रखिए, समाज के लोग सिर्फ वोट देने के लिए नहीं है, बल्कि मतदाता मतदान करते वक़्त नेतृत्वकर्ताओ से उम्मीद करता है कि हमारे नेता कर्तव्य निभाने का कार्य करेंगे और सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ लड़कर पीड़ित को सम्मान, हक़,अधिकार और न्याय पाने के लिए वोट देता है।

लेकिन जब समाज के लोग संकट में होते है, तब ये सामाजिक नेता कहीं नजर नहीं आते। समाज की समस्याओं, संघर्षों और हक की लड़ाई के समय इनकी आवाज खामोश रहती है।लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, यही नेता समाज के रक्षक बनकर सामने आ जाते हैं। बड़े-बड़े वादे करते हैं, समाज के नाम पर वोट मांगते हैं और खुद को समाज का सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं। समाज को अब सिर्फ चुनाव के समय आने वाले नेताओं की जरूरत नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले नेतृत्व की जरूरत है।

सामाजिक नेताओं के प्रकार और भूमिका

सच्चा जनहितैषी नेतृत्व: एक आदर्श सामाजिक नेता वह होता है जो केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि जीवन भर समाज की सेवा और उसके सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है।

सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका: सामाजिक कार्यकर्ता जब नेतृत्व संभालते हैं, तो वे मानवीय संवेदनाओं, ज़मीनी समस्याओं और समानता के मुद्दों को बेहतर ढंग से समझते हैं।

जवाबदेही और संवाद: एक प्रभावी सामाजिक नेता समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर उनकी आवाज को सही मंच तक पहुंचाता है और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करता है।

आज  समाज को ऐसी नेतृत्व व्यवस्था की आवश्यकता है, जिसमें व्यक्तिगत स्वार्थ के स्थान पर सामाजिक हित, पद के अहंकार के स्थान पर सेवाभाव और आपसी मतभेदों के स्थान पर एकता को महत्व दिया जाए। नेतृत्व का उद्देश्य समाज को विभाजित करना नहीं, बल्कि उसे संगठित, शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए।

आइए, हम सभी समाज के नेतृत्व का चयन करते समय भावनाओं या व्यक्तिगत संबंधों के बजाय योग्यता, ईमानदारी, कार्यक्षमता और समाज के प्रति समर्पण को प्राथमिकता दें। क्योंकि सही नेतृत्व ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

 

Post a Comment

0 Comments